पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजद (RJD) कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और अपने नेता को बधाई दी। तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए बिहार के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। तेजस्वी यादव ने रात में अपने परिवार के साथ केक काटा। तेजस्वी यादव जब केक काट रहे थे, तब उनकी पत्नी राजश्री खिलखिलाकर हंस रही थीं।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, खिलाए लड्डू
राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केवल अपने नेता का जन्मदिन मनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि 'हम तेजस्वी जी की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमें भरोसा है कि वे बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य को देश में शीर्ष पर पहुंचाएंगे।'
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।
बहन मीसा भारती का भावुक संदेश
तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा- 'जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और आशीर्वाद भाई। तुम हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और सफल रहो। जीवन के हर पड़ाव पर तुम्हारी मेहनत, लगन और सच्चाई तुम्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। ईश्वर तुम्हें वो शक्ति दे कि तुम अपने सपनों को साकार कर सको और हर एक आशावान का गर्व बनो। तुम्हारी मुस्कान यूं ही बनी रहे और हर आने वाला वर्ष तुम्हारे जीवन में नई रोशनी और उपलब्धियां लेकर आए।' उनके इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं।
राजद ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी एक्स पर पोस्ट कर अपने नेता को बधाई दी। पोस्ट में लिखा गया- 'नौकरी और रोजगार को देश में पहली बार राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने वाले तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सरकारी नौकरी बनेंगी खुशियों का आधार, जब बनेगी तेजस्वी सरकार। चूकना नहीं है अबकी बार।'
परिवार संग मनाया जन्मदिन
तेजस्वी यादव ने बीती रात परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन रोहिणी आचार्य, पत्नी राजश्री और परिवार के बच्चे मौजूद थे। परिवार ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

You may also like

बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की हो रही कोशिश: अमित शाह

प्रिंसिपल ने गाली दी और पुलिस ने की बदसलूकी…. फीस न भर पाने पर DAV कॉलेज के छात्र ने खुद को लगाई आग, 70% जला | Video

देश की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का मार्केटकैप 88,635 करोड़ रुपए घटा

शिलाजीत काˈ बाप है ये फल खा लिया अगर तो मिलेगी 20 घोड़ों जैसी ताकत रात में थमेगा नहीं तूफान﹒

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से