गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। मिजाेरम और मणिपुर के बाद असम के दौरे पर पहुंचेपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक का हित सबसे बड़ा है। कांग्रेस देशहित की कभी परवाह नहीं करती है। आज कांग्रेस देशविरोधियों और घुसपैठियों की भी रक्षक बन चुकी है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब वह घुसपैठ को बढ़ावा देती थी और आज कांग्रेस चाहती है कि घुसपैठिए हमेशा के लिए भारत में बस जाएं और भारत का भविष्य घुसपैठिए तय करें। पीएम मोदी ने आम तौर पर मुझे कितनी भी गालियां दें। मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर निगल लेता हूं, लेकिन जब बेशर्मी के साथ किसी और का अपमान होता है, तब मुझसे सहा नहीं जाता। पीएम मोदी ने पलटवार खुद पर और अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी पर किए गए अपशब्दों के विरोध में मचे बवाल के के बाद किया है।
1. जनता ही जर्नादन: पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं, और कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है। मुझे कितनी भी गालियां दें। मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं।
2. नहीं भरे हैं वो घाव: पीएम मोदी ने कहा कि 1962 में चीन के साथ जो युद्ध हुआ था, उसके बाद पंडित नेहरू ने जो कहा था, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के वे घाव आज भी भरे नहीं हैं, और उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है।
3. डेमाेग्राफी बदलने की साजिश: पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के माध्यम से बॉर्डर के इलाकों में डेमोग्राफी बदलने की साजिशें चल रही हैं।ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए, अब देश में एक डेमोग्राफी मिशन शुरु किया जा रहा है।
4. तेजी से बढ़ रहा है असम: असम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया का सबसे तेज़ी से ग्रो करने वाला देश है। वहीं असम भी देश के सबसे तेजी से आगे करने वाले राज्यों में एक बन गया है।
5. नॉर्थ ईस्ट की बड़ी भूमिका: पीएम मोदी ने असम में पूर्वोत्तर की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। खासतौर पर हमारे जो नौजवान साथी हैं।उनके लिए विकसित भारत सपना भी है और संकल्प भी है। इस संकल्प की सिद्धि में हमारे नॉर्थ ईस्ट की बहुत बड़ी भूमिका है।
6. भूपेन हजारिका का अपमान: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत और असम के गौरव भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित किया। उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी यह पुरस्कार 'गायकों और नर्तकों' को दे रहे हैं। तब खरगे अध्यक्ष नहीं थे। बाद में उन्होंने सफाई जारी की थी।
7. कांग्रेस ने तीन पुल बनाए: पीएम मोदी ने असम के विकास पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया, फिर भी उसने 60-65 वर्षों में ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल बनाए। इसके विपरीत जब आपने हमें अवसर दिया, तो हमने केवल एक दशक में छह नए पुल बनाए। यह स्वाभाविक है कि आप हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे और हमें अपना समर्थन देंगे।
8. अब सेना चलाती है ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान जब आतंकवाद फैलाती थी, तब चुप रहती थी। अब हमारी सेनाएँ ऑपरेशन सिंदूर चला रही हैं, पाकिस्तान के हर कोने से आतंक को उखाड़ फेंक रही हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग पाकिस्तानी सेना के साथ खड़े हैं। वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। इसलिए आपको कांग्रेस से हमेशा सावधान रहना चाहिए।
9. विकसित असम बनाएंगे: पीएम मोदी ने कहा कि वह विकसित असम बनाने को संकल्पबद्ध हैं। विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज करीब 18 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स असम को मिले हैं। ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।
10. खरगे के जरिए कांग्रेस पर हमला: पीएम मोदी ने असम की सभा में खुद के लिए जनता को सर्वोपरि बताकर यूपीए काल की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। मोदी से पहले जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उन्हें तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नियंत्रित करने के आरोप लगते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार रिमोट कंट्रोल करता है, इस आरोप को कांग्रेस ने बार-बार खारिज किया है।
1962 में चीन के साथ जो युद्ध हुआ था, उसके बाद पंडित नेहरू ने जो कहा था, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के वे घाव आज भी भरे नहीं हैं, और उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है।
— BJP (@BJP4India) September 14, 2025
आम तौर पर मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर निगल… pic.twitter.com/noaKRLI7OH
1. जनता ही जर्नादन: पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं, और कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है। मुझे कितनी भी गालियां दें। मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं।
2. नहीं भरे हैं वो घाव: पीएम मोदी ने कहा कि 1962 में चीन के साथ जो युद्ध हुआ था, उसके बाद पंडित नेहरू ने जो कहा था, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के वे घाव आज भी भरे नहीं हैं, और उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है।
3. डेमाेग्राफी बदलने की साजिश: पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के माध्यम से बॉर्डर के इलाकों में डेमोग्राफी बदलने की साजिशें चल रही हैं।ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए, अब देश में एक डेमोग्राफी मिशन शुरु किया जा रहा है।
4. तेजी से बढ़ रहा है असम: असम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया का सबसे तेज़ी से ग्रो करने वाला देश है। वहीं असम भी देश के सबसे तेजी से आगे करने वाले राज्यों में एक बन गया है।
5. नॉर्थ ईस्ट की बड़ी भूमिका: पीएम मोदी ने असम में पूर्वोत्तर की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। खासतौर पर हमारे जो नौजवान साथी हैं।उनके लिए विकसित भारत सपना भी है और संकल्प भी है। इस संकल्प की सिद्धि में हमारे नॉर्थ ईस्ट की बहुत बड़ी भूमिका है।
6. भूपेन हजारिका का अपमान: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत और असम के गौरव भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित किया। उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी यह पुरस्कार 'गायकों और नर्तकों' को दे रहे हैं। तब खरगे अध्यक्ष नहीं थे। बाद में उन्होंने सफाई जारी की थी।
7. कांग्रेस ने तीन पुल बनाए: पीएम मोदी ने असम के विकास पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया, फिर भी उसने 60-65 वर्षों में ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल बनाए। इसके विपरीत जब आपने हमें अवसर दिया, तो हमने केवल एक दशक में छह नए पुल बनाए। यह स्वाभाविक है कि आप हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे और हमें अपना समर्थन देंगे।
8. अब सेना चलाती है ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान जब आतंकवाद फैलाती थी, तब चुप रहती थी। अब हमारी सेनाएँ ऑपरेशन सिंदूर चला रही हैं, पाकिस्तान के हर कोने से आतंक को उखाड़ फेंक रही हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग पाकिस्तानी सेना के साथ खड़े हैं। वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। इसलिए आपको कांग्रेस से हमेशा सावधान रहना चाहिए।
9. विकसित असम बनाएंगे: पीएम मोदी ने कहा कि वह विकसित असम बनाने को संकल्पबद्ध हैं। विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज करीब 18 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स असम को मिले हैं। ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।
10. खरगे के जरिए कांग्रेस पर हमला: पीएम मोदी ने असम की सभा में खुद के लिए जनता को सर्वोपरि बताकर यूपीए काल की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। मोदी से पहले जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उन्हें तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नियंत्रित करने के आरोप लगते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार रिमोट कंट्रोल करता है, इस आरोप को कांग्रेस ने बार-बार खारिज किया है।
You may also like
पीएम मोदी के जीवन में सच्चा नेतृत्व अनुशासन, प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा का संदेश : सीएम धामी
पटना में दारोगा भर्ती की परीक्षा को लेकर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां
क्या है 'अजेय' फिल्म की कहानी? जानें योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित इस प्रेरणादायक फिल्म के बारे में!
प्यार के चक्कर में` युवक बन गया युवती, पति-पत्नी की तरह रहने भी लगे, लेकिन जब मोहभंग हुआ तो ..
नोएडा में युवक के बैंक खाते में अरबों रुपये की रहस्यमय आमद