बांका: जिले में ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी और महिला शिक्षिका से अभद्रता के मामले में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने की है। कटोरिया के प्रोन्नत मध्य विद्यालय डुमरिया के विशिष्ट शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर मुख्यालय चांदन में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोपटीचर और प्रभारी प्रिंसिपल पर कागीसार विद्यालय की शिक्षिका स्वर्णिमा कुमारी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। आरोप ये भी है कि उसने महिला टीचर को धमकी भी दी थी। भूपेंद्र की पत्नी भी कागीसार विद्यालय में शिक्षिका है। वह अक्सर पत्नी के विद्यालय जाकर मनमानी करता था। अधिकारियों ने कई बार चेतावनी दी थी। सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया गया। अटेंडेंस में खेल कर नप गई महिला टीचर उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुआ बाराहाट, बिहार की टीचर संध्या कुमारी को भी निलंबित कर मुख्यालय बौंसी बीआरसी में प्रतिनियुक्त किया गया है। संध्या ने 15 मई को हाजिरी के इन और आउट समय पर दो अलग-अलग सेल्फी अपलोड की थी। स्पष्टीकरण में भी उसने सच्चाई नहीं बताई। अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की। फर्जी हाजिरी पर एक और टीचर सस्पेंडबेलहर प्रखंड के कुराबा मध्य विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका प्रियम मधु को भी निलंबित कर मुख्यालय शंभुगंज में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रियम ने 13 मई से 20 मई तक ई शिक्षा कोष पर फर्जी हाजिरी बनाई थी। उसकी हाजिरी पटर्नी से बनाई जा रही थी। एक दिन पहले स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उसने 10 मई को दुर्घटना के बाद पटना में इलाज के लिए चिकित्सा अवकाश का आवेदन दिया। लेकिन उसी दौरान ई शिक्षा कोष पर नियमित हाजिरी बना रही थी। इससे साफ हुआ कि वह ड्यूटी पर नहीं थी और अधिकारियों को धोखा दे रही थी। DEO का सीधा अल्टीमेटम डीईओ कुंदन कुमार ने कहा कि शिक्षक समय पर विद्यालय आएं। पढ़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अवकाश की जरूरत हो तो नियम से लें। ई शिक्षा कोष में हेरफेर पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी नियमित निगरानी हो रही है। तीनों शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
You may also like
बेंगलुरु मेट्रो में महिलाओं की बिना अनुमति की तस्वीरें साझा करने वाले युवक की गिरफ्तारी
एसआरएच और केकेआर जीत के साथ समाप्त करना चाहेंगे अपना अभियान (प्रीव्यू)
Pakistani Intruder Killed On Gujarat Border : बीएसएफ ने गुजरात बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, एटीएस ने कच्छ से जासूस को धर दबोचा
Shaniwar Ke Niyam : शनिवार को जो लोग करते हैं ये 5 काम, शनिदेव कर देते हैं उन्हें बर्बाद
12वीं मंजिल से गिरी महिला ने होश में आते ही जो कहा, सुनकर डॉक्टर भी रह गए दंग!