छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कथावाचिका जया किशोरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। जया किशोरी सार्वजनिक रूप से पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का साथ देने वाली हैं। वह उनके साथ सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होंगी। इसे लेकर बागेश्वर धाम की तरफ जया किशोरी का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह शामिल होने की बात कह रही हैं।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे धीरेंद्र शास्त्रीदरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस बार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी और पदयात्रा वृंदावन तक जाएगी। सात नवंबर से पदयात्रा की शुरुआत होगी। साथ ही 16 नवंबर को इसका समापन होगा। धीरेंद्र शास्त्री के साथ देश के बड़े-बड़े साधु संत शामिल होंगे।
जया किशोरी भी होंगी शामिलवहीं, कथावाचिका जया किशोरी ने कहा है कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री फिर से हिंदू जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मैं भी इस यात्रा में शामिल होऊंगी। आप सभी लोगों से निवेदन हैं कि आप इस यात्रा में शामिल हों। साथ ही पूरी दुनिया के सामने एकता का स्वरूप प्रदान करें।
शादी को लेकर उड़ती रही हैं अफवाहेंपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जया किशोरी देश के मशहूर कथावाचक हैं। करोड़ों लोग इन्हें फॉलो करते हैं। साथ ही दोनों चर्चा में भी रहते हैं। कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चा होने लगी थी। बाद में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई दी थी कि वह हमारी बहन जैसी हैं। उनके प्रति सम्मान हैं।
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दूसरी बार हिंदू जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में यह यात्रा निकाली थी। उस समय बागेश्वर धाम से ओरछा तक गए थे। इसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। साथ ही कई नेताओं की भी मौजूदगी रही थी।

You may also like

पीएम मोदी के भी धुर विरोधी हैं न्यूयॉर्क के मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी, नेतन्याहू से तुलनाकर बताया था वॉर क्रिमिनल

Russian Crude Oil: भारत, चीन, तुर्की... तीनों देशों ने लिया ऐसा फैसला कि रूस को होने लगा नुकसान, ट्रंप का आदेश बना मजबूरी!

पश्चिम बंगाल एसआईआर : बीएलए की नियुक्ति में भाजपा सबसे आगे, सत्तारूढ़ टीएमसी को भी पछाड़ा

ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीते, ये पद पाने वाले पहले मुस्लिम होंगे

प्रियंका आज बिहार में करेंगी दो जनसभाएं