हनोई: वियतनाम दुनिया की दो शीर्ष महाशक्तियों के बीच जंग का मैदान बनता जा रहा है। पहले चीन ने वियतनाम पर डोरे डाले और अब अमेरिका इस देश को लुभाने की कोशिशें कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को वियतनाम का दौरा किया। इस दौरान कहा कि अमेरिका वियतनाम के साथ और गहरा सैन्य सहयोग चाहता है। उनका हनोई में शीर्ष वियतनामी नेताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम भी है। हालांकि, पीट हेगसेथ की यात्रा से चीन खुश नहीं है। उसने हनोई में अपने दूतावास को इस यात्रा पर करीबी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री का वियतनाम दौरा
रक्षा मंत्री फान वान गियांग के साथ बैठक से पहले बोलते हुए, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि वियतनाम के साथ वाशिंगटन के सैन्य संबंधों में वियतनामी तटरक्षक बल को तीन कटर और तीन टी-6 प्रशिक्षण विमान शामिल हैं, जो 12 विमानों के ऑर्डर में से हैं। हेगसेथ ने कहा, "अमेरिका इन परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका एक मजबूत और स्वतंत्र वियतनाम का समर्थन करता है।
चीन के वियतनाम के साथ कैसे संबंध
14-18 अप्रैल, 2025 तक, चीन के राष्ट्रपति और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग ने वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया की राजकीय यात्रा की थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन के वियतनाम का महत्व कितना ज्यादा है। हालांकि, चीन और वियतनाम के संबंध जटिल हैं, जिनमें मजबूत आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ ऐतिहासिक और क्षेत्रीय विवाद भी शामिल हैं।
चीन-वियतनाम दोस्त और दुश्मन दोनों
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहुत अधिक है, लेकिन दक्षिण चीन सागर में समुद्री विवादों के कारण तनाव भी बना हुआ है। चीन वियतनाम का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जबकि वियतनाम चीन के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। दोनों देशों ने 2013 में एक "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" स्थापित की थी और 2024 में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की, जिसमें आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
वियतनाम को क्यों साध रहा अमेरिका
वियतनाम रणनीतिक रूप से चीन के सबसे करीब स्थित है। वह चीन के साथ स्थलीय सीमा भी साझा करता है। चीन और वियतनाम के बीच युद्ध भी हो चुका है। यही कारण है कि वियतनामी लोग चीन पर आसानी से विश्वास नहीं करते हैं। हालांकि, भौगोलिक और आर्थिक मजबूरियों के कारण वे चीन के करीब हैं। ऐसे में अमेरिका को इसमें मौका दिखता है और वह वियतनाम को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है।

You may also like

दीप्ति शर्मा महिला विश्व कप में बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज, इन दो खास लोगों को समर्पित किया अवॉर्ड

दीप्ति शर्मा नहीं इस गेंदबाज को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया तुरुप का इक्का, भारत को बना दिया विश्व चैंपियन

महिला विश्व कप: 'प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा', कहा- भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा था

घाटाल में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल

मुरैना : ट्रैक्टर चालक ने थार गाड़ी में टक्कर मारी, विरोध करने पर आधा दर्जन आरोपियों ने चार लोगों को किया घायल