अगली ख़बर
Newszop

RJD Ticket To Wife Of Ashok Mahto: 'भूरा बाल साफ करो' की धमकी देने वाले बाहुबली अशोक महतो पर तेजस्वी यादव मेहरबान! पत्नी अनीता कुमारी को वारिसलीगंज से दिया आरजेडी का टिकट

Send Push

पटना। बिहार विधानसभा की वारिसलीगंज सीट के लिए आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता कुमारी को टिकट दिया है। वारिसलीगंज सीट से कांग्रेस ने पहले ही सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां अब सतीश और अशोक महतो की पत्नी अनीता का टकराव सामने आ गया है। अचानक तेजस्वी ने अशोक महतो की पत्नी को वारिसलीगंज से टिकट क्यों दिया? क्या तेजस्वी यादव ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और कायस्थों को धमकी देने वाले अशोक महतो पर मेहरबान हैं! क्योंकि बीते दिनों ये खबर चर्चा में थी कि तेजस्वी ने अशोक महतो को अपने घर के दरवाजे से बैरंग लौटा दिया था।

अशोक महतो बाहुबली होने के साथ ही ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा देने वाले कुख्यात भी हैं। भूरा बाल साफ करो यानी भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ समुदाय के लिए ये धमकी दी गई थी। जाहिर है, अशोक महतो की ओर से दी गई ये धमकी वारिसलीगंज में उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ा मुद्दा बन सकती है। वारिसलीगंज बिहार के नवादा जिले की विधानसभा सीट है। वारिसलीगंज की सीट 2015 और 2020 में बीजेपी ने जीती थी। 2020 में बीजेपी की अरुणा देवी ने यहां कांग्रेस के सतीश कुमार को हराया था। बीजेपी की अरुणा को 62451 वोट मिले थे। जबकि, कांग्रेस के लिए सतीश कुमार 53421 वोट ही जुटा सके थे।

बाहुबली अशोक महतो ने एक पॉडकास्ट में भूरा बाल साफ करो वाली धमकी दी थी।

वारिसलीगंज एक समय कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस ने वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर 17 चुनाव में से 7 जीते। सीपीआई ने 3 बार वारिसलीगंज सीट हासिल की। जबकि, 2 बार निर्दलीय, 1 बार जेडीयू और 1 बार जनता पार्टी ने वारिसलीगंज में चुनाव जीता। बीजेपी ने यहां लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीता है। वारिसलीगंज में एससी समुदाय के वोटरों की तादाद सबसे ज्यादा 22.23 फीसदी है। वारिसलीगंज में मुसलमान वोटर करीब 9 फीसदी से ज्यादा हैं। वारिसलीगंज की 92.31 फीसदी आबादी गांवों में रहती है। जबकि, शहरी इलाकों में सिर्फ 7.7 फीसदी लोग रहते हैं। पिछली बार यानी 2020 में यहां सिर्फ 48.76 फीसदी वोट पड़े थे।

The post RJD Ticket To Wife Of Ashok Mahto: ‘भूरा बाल साफ करो’ की धमकी देने वाले बाहुबली अशोक महतो पर तेजस्वी यादव मेहरबान! पत्नी अनीता कुमारी को वारिसलीगंज से दिया आरजेडी का टिकट appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें