नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की 14 साल की कक्षा 6 की छात्रा है। नैनीताल के रामनगर की लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसे एक अन्य लड़की बुर्का पहना रही थी। लड़की के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि बुर्का पहनते वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने बेटी को समझाया और डांटा था। लड़की के पिता के मुताबिक उनको जानकारी मिली कि इसमें एक लड़के का हाथ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 19 सितंबर को बेटी स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
लड़की के पिता के मुताबिक इसकी जानकारी पुलिस को दी। रामनगर पुलिस ने उनकी बेटी को शहर के ही एक घर से बरामद किया। आरोप लग रहा है कि लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाकर धर्मांतरण की कोशिश हुई। रामनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया। बताया जा रहा है कि मेडिकल में रेप की पुष्टि भी हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की को जिस घर से बरामद किया गया, वो आरोपी की परिचित एक अन्य लड़की का घर है। साथ ही पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि पीड़ित लड़की की सहेलियां ही आरोपी का साथ दे रही थीं। ये सभी लड़कियां नाबालिग हैं।
रामनगर पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही नाबालिग को बुर्का पहनाते वीडियो से संबंधित जांच भी जारी है। सवाल ये है कि क्या बुर्का पहनाते हुए वीडियो जान-बूझकर बनाया और वायरल किया गया? ताकि नाबालिग को और दबाव में लेकर उसका धर्मांतरण किया जा सके! देश के कई राज्यों में पहले भी लव जिहाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लव जिहाद के जरिए अवैध धर्मांतरण का खेल भी कई जगह होता देखा गया है। अब उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुई घटना लव जिहाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बता रही है। ताकि लड़कियों को ऐसे लोगों के चंगुल से बचाया जा सके।
The post Love Jihad Case: उत्तराखंड के रामनगर में 14 साल की नाबालिग से लव जिहाद!, रेप कर धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप appeared first on News Room Post.
You may also like
आजम खां सपा के हैं और सपा के ही रहेंगे : शिवपाल सिंह यादव
350 साल से इस गांव के` आंगन में नहीं हुई शादी, बहू भी पहली रात गुजारती है घर से दूर, जाने क्यों
Navratri 2025 : स्व-असुर का विनाश करने पर ही पूर्ण रूप से नवरात्रि की पूजा होती है सफल
9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में गूंजेगा जोजरी नदी में प्रदूषण का मामला, उद्योगों पर लटक सकती है तलवार
सोनम कपूर का लंदन फैशन वीक 2025 में अनोखा इंडो-वेस्टर्न लुक, जानें क्या है खास!