वॉशिंगटन। एससीओ की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ करीबी दिखने के बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के सुर अलग दिख रहे हैं। अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने ताजा बयान में भारत और अमेरिका को महान बताते हुए कहा है कि दोनों के बीच व्यापार संबंधी विवाद जल्द सुलझ जाएंगे। बेसेंट ने मंगलवार को जिनपिंग और पुतिन के साथ पीएम मोदी की करीबी दिखाने वाली तस्वीरों पर कहा कि ये शंघाई सहयोग संगठन है। जिसकी बैठक लंबे अर्से से तय थी। उन्होंने एससीओ को क्रियात्मक बताया।
ट्रंप सरकार में वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने उम्मीद जताई है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा।अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि दिन के अंत में वो यही कहना चाहते हैं कि दुनिया में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत का मूल्य रूस और चीन से ज्यादा अमेरिका के करीब है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव के बावजूद अमेरिका का मानना है कि भारत से लंबे समय का संबंध बना रहेगा। हालांकि, स्कॉट बेसेंट ने रूस से कच्चे तेल की खरीद की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा कर अच्छी भूमिका नहीं निभा रहा। क्योंकि इससे यूक्रेन में रूस को जंग लड़ने के लिए मदद मिल रही है।
इससे पहले सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बयान जारी कर भारत पर टैरिफ लगाने के मसले पर सफाई दी थी। ट्रंप ने कहा था कि भारत की ज्यादा चीजें अमेरिका में बिकती हैं। जबकि, अमेरिका का कम सामान भारत को निर्यात होता है। ट्रंप ने लिखा था कि भारत लंबे समय से बहुत ज्यादा टैरिफ ले रहा था। ट्रंप ने ये दावा भी किया कि भारत ने अमेरिका के उत्पादों पर बहुत कम टैरिफ लेने की बात कही है। ट्रंप ने ये लिखा कि भारत की ओर से ये प्रस्ताव देने में काफी देर हो गई। साथ ही ट्रंप का ये दर्द भी छलका है कि भारत उनके देश की जगह रूस से ज्यादा कच्चा तेल और हथियार लेता है।
The post US Changes Stance On India: जिनपिंग और पुतिन से पीएम मोदी की करीबी दिखने के बाद ट्रंप सरकार के बदले सुर!, वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट बोले- व्यापार संबंधी विवाद जल्द सुलझेंगे appeared first on News Room Post.
You may also like
सांप- मगरमच्छों को खिलौने की तरह झूमा रहे लोग, जानिए तेजा दशमी पर कहां दिखा ऐसा नजारा
बीसीए के अधीन हुआ राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बिहार सरकार को दिया धन्यवाद
'या फिर बिल उनके पास भेज...', सोनाक्षी सिन्हा ने बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल करने पर ब्रांड वेबसाइट्स को लताड़ा
इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए ये 26 नाम, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश
बालिका का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करा निकाह कराने वाला मौलवी सहित तीन गिरफ्तार