Next Story
Newszop

Lord Shiva Mantra: आप भी रोेज 2 मिनट के लिए ही करले इस मंत्र का जाप, बन जाएंगे सब बिगड़े काम

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ बताया गया है। वैसे भी शंकर भगवान को भोलेनाथ भी कहा जाता हैं और वो सबके बेहद प्रिय भी माने जाते है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। शिवजी और माता पार्वती की विशेष कृपा पाने के लिए लोग उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, दही और शहद से अभिषेक करते हैं।

होती हैं समस्यां दूर

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ की भक्ति करता है उसके घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। शिवलिंग पर अभिषेक करने के दौरान भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

जपे ये मंत्र
रोज़ सिर्फ 2 मिनट के लिए शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें। यह मंत्र भगवान शिव का शक्तिशाली मंत्र है, जो कई लाभ प्रदान करता है, जैसे कि शांति, सुख और समृद्धि। अगर भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो पूजा करते समय शिव जी की 108 पवित्र नामों का भी जाप ज़रूर करें।

pc- tv9

Loving Newspoint? Download the app now