इंटरनेट डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टीम को विश्व चैंपियन बननेपर बतौर इनाम राशि जमकर पैसा मिला है।
भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसके बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है।
2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
pc- espncricinfo.com
You may also like

तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ बारिश का अनुमान, कुछ जिलों में मौसम रहेगा गर्म

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हुए टिम सेफर्ट,World Record वाला खिलाड़ी NZ टीम में शामिल

सो रहे कुत्ते पर फेंका बड़ा पत्थर, तड़पने लगा तो मरने तक सरिए से किए वार.. 4 युवकों की करतूत सुन खौल जाएगा खून

Donald Trump ने अब पाकिस्तान को लेकर कर दिया है ये चौंकाने वाला खुलासा

गजब हो गया लड़के को' मुस्लिम बनाने पहुंचे लड़की वाले, उल्टा बेटी बन गई हिंदू; मंदिर में हुई शादी..,





