इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2025 में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब गरज रहा है। सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 64 रन की पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले के दौरान इतिहास रच दिया और एक खास लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया।
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक-साथ पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 34 रन का आंकड़ा छूते ही टी20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में अब तक 282 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो टी20 एशिया कप के एक एडिशन में किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
pc- espncricinfo.com
You may also like
आशा लकड़ा ने किया शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
मिशन शक्ति अभियान के तहत नाै महिलाओं को मिला नव दुर्गा शक्ति सम्मान
बलिया में बिजली के जर्जर तार बदले जाएंगे
विन्ध्य महोत्सव में लोककला का जादू, सप्तमी पर गूंजे देवीगीत और नृत्यनाटिका
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 सितंबर 2025 : आज नवरात्र का आठवां दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय