इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के हापुड से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीडऩ का आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया है।
महिला ने भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला का विवाह 6 अक्टूबर 2024 को जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव निवासी शहनूर के साथ हुआ था।
शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 9 नवंबर 2024 को शाम करीब साढ़े चार बजे पति शहनूर ने लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोंटे आईं। इस दौरान जेठ, देवर, नंदोई, जेठ के बेटे सावेज ने उसके साथ गाली गलौच की। वहीं भतीजे सावेज ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
PC:m.haryana.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
प्रधानमंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
प्रयागराज: खुद को गोली मारकर बीडीसी सदस्य ने की आत्महत्या
झारखंड प्रौद्योगिकी विवि के वीसी को रांची विवि के वीसी का अतिरिक्त प्रभार
दोस्तों की मस्ती: जन्मदिन पर गोबर का केक बनाने का अनोखा वीडियो
पति ने प्रेमी से कराईˈ पत्नी की शादी, रोते हुए बोला- मैं बच्चों को संभाल लूंगा, जाओ तुम खुश रहो