इंटरनेट डेस्क। यूपी के जौनपुर में एक बड़ी घटना देखने को मिली है। यहां शादी के बाद महिला ने जो सपने देखे तो वह अधूरे रह गए। दरअसल 35 साल की महिला की शादी एक 75 साल के बुजुर्ग से हुई थी। महिला की दूसरी शादी थी, उसके बच्चे भी थे। बुजुर्ग की कोई औलाद नहीं थी, उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। ऐसे में दोनों ने शादी करली। लेकिन सुहागरात के दिन ही बुर्जग दुल्हा भगवान को प्यारा हो गया।
दूसरी शादी की इच्छा जताई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 35 साल की महिला से शादी के एक दिन बाद 75 वर्षीय संगरू राम की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक वृद्ध की पहली पत्नी का स्वर्गवास सालभर पहले हो गया था। वह निरूसंतान थे। उनके भाई-भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं। उन्होंने दूसरी शादी की इच्छा जताई तो गांववालों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। वह नहीं माने और उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की 35 वर्षीया महिला से कोर्ट मैरिज के बाद शादी कर ली।
महिला की थी दूसरी शादी
खबरों की माने तो महिला की भी यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा है। उसने बताया कि शादी के समय उसके वृद्ध पति ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। दुल्हन ने बताया कि पति संगरूराम की तबीयत पहले ठीक थी, लेकिन जैसे ही वह सुहारात के समय बेड पर पहुंचे तो उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। लेटते ही उनकी गर्दन झूल गई। इसके बाद उसने तुरंत डॉक्टर को फोन करके बुलाया। घर पहुंचे डॉक्टर ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी पति को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
pc- hindustan
You may also like
रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार, कुएं में मिला कंकाल… क्या है ये खौफनाक कहानी?
संघ की स्थापना भारतीय समाज के मूल्यों को बनाए रखने और उन्हें मजबूत करने के लिए की गई थी: विजय शर्मा
मुंबई के मलाड में नकली पुलिस वाहन और वर्दी के साथ शूटिंग, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
Box Office Collection: कांतारा चैप्टर 1 पहले ही दिन तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड