जयपुर। पूर्व अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में लूट के इरादे से एक विवाहिता की हत्या की घटना को लेकर अपना रोष प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। इस संबंध में गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि ये तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का हाल है। चाहे खास हो या आम कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज के नारे के साथ लोगों को भडक़ा कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।
इस प्रकार से इतना संगीन मर्डर हो जाना दिखाता है कि सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है। कोई भी कहीं भी अब इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृह मंत्री हैं अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं Suresh Raina, ईडी ने किया है ऐसा
इन 6 लोगों के लिए औषघी से कमˈ नहीं है बड़ी दूधी घास का सेवन जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका..
Supreme Court On Bihar SIR: 'समरी अपडेट में 7 तो अब दिया गया 11 दस्तावेजों का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये दिखाता है वोटरों के हित में है बिहार का एसआईआर
पूरे दिन उनका मजाक उड़ाया...मिंता देवी एपिसोड पर किरेन रिजिजू ने पूछा- क्या देश से माफी मांगेगी कांग्रेस?
टोल की टेंशन खत्म! सिर्फ 15 रुपये में करें हाईवे की सैर, प्रीबुकिंग शुरू