खेल डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं।
यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इस बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है। 2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था।
बीसीसीआई ने की 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा
इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि गत माह आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में तीन सौ प्रतितशत का इजाफा किया था। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल बोर्ड ने विश्व चैम्पियन बनने वाली पूरी भारतीय टीम - खिलाड़ियों, कोचों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा की है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

भोपालः राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मप्रः किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित

मुगलों द्वारा भारत लाई गई 8 प्रसिद्ध व्यंजन

Kantara: Chapter 1 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ का आंकड़ा पार किया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी




