Next Story
Newszop

IPL 2025: अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोका इतने लाख का जुर्माना, मैच में हुई थी ये गलती

Send Push

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स का लगातार चार मैचों में मिली जीत के बाद पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने विजयी रथ रोक दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 12 रन से शिकस्त दी। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। मुंबई की टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए।

जवाब में करूण नायर की तूफानी पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल नहीं कर सकी। पूरी टीम 19 ओवर में ही 193 रन पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस की ये छह मैचों में दूसरी जीत है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को एक और झटका लगा। बीसीसीआई ने एक गलती के कारण उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। ये गलती रही कि उनकी टीम दिल्ली कैपिल्स ने अपने कोर्ट के बीस ओवर डालने में निर्धारित समय से ज्यादा समय लिया। इसी कारण से स्लो ओवर रेट के चलते उन पर अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना बीसीसीआई ने लगाया।

अच्छा नहीं रहा अक्षर पटेल का मैच में प्रदर्शन
आईपीएल की आचार संहिचतता के अनुच्छेद 2.2 के तहत दिल्ली कैपिटल्स का सीजन का पहला अपराध होने के कारण पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस मैच में अक्षर का प्रदर्शन भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने दो ओवरों में बिना विकेट के 19 रन खर्च किए। वहीं 6 गेंदों में 9 रन ही बना सके।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now