जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने भजनलाल सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे गांव चलो और शहर चलो अभियानों को लेकर बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से इन अभियानों के विलम्ब को लेकर आज बड़ी बात कही है।
अशोक गहलाेत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान प्रशासन शहरों के संग, प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाए गए थे जिससे प्रदेशवासियों को बहुत फायदा हुआ था, बड़ी संख्या में पट्टे वितरण समेत बहुत से जरूरी कार्य किए गए थे।
अब वर्तमान सरकार नाम बदल कर गांव चलो और शहर चलो अभियान लाना चाहती है। बेहतर होता कि हमारे समय शुरू किए गए अभियान को यह सरकार पहले ही नाम बदलकर जारी रख लेती और लोगों को छूटें देती तथा इस कार्य में इतना विलंब न करती। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं होती परन्तु इतना समय सरकार ने अकारण ही व्यर्थ गंवा दिया।
PC:rajasthan ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत... लेकिन GST में बदलाव से कुछ राज्यों को आपत्ति क्यों?
Mumbai Eid Holiday: मुंबई में आज नहीं 8 सितंबर को होगी ईद की छुट्टी, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
भदोही में कुत्तों की बहादुरी: जहरीले सांप से बचाने की कोशिश में जान गंवाई
`10` की उम्र` में छोड़ा घर। सड़कों पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी`
ज्यादा सुंदर दिखने` की चाहत में चेहरा बिगाड़ बैठीं ये हसीनाएं किसी के सूजे होंठ किसी का बिगड़ा माथा