इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

महिला वर्ल्ड कप: भारत का स्कोर 50 के पार, ऑस्ट्रेलिया ने रखी है 339 रन की चुनौती

आसियान सम्मेलन: अमेरिका-मलेशिया के रक्षा प्रमुखों ने दक्षिण चीन सागर में 'ड्रैगन' के बढ़ते दबदबे पर जताई चिंता

गर्दन का दर्द हिला सकता है शरीर का संतुलन, एक्सरसाइज से मिलेगा मिनटों में आराम

इजरायल का यह कैसा बदला, 1 सैनिक मरा तो 100 फिलिस्तिनियों को मार गिराया, गाजा में कोहराम

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा : सीमा पार हथियार नेटवर्क टूटा, तीन गुर्गे जेल भेजे





