11 सितंबर को गुरुवार है। राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से निर्धारित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री नारायण की पूजा करने से जीवन में धन-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 सितंबर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 11 सितंबर को किन राशियों को लाभ होगा और किसे सावधान रहना होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। इस दौरान आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का भी प्रभाव हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप अपनी संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक
आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए।
धनु
आज धनु राशि वालों को किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। कुछ छात्रों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं से जुड़ी किसी चीज़ पर पैसा खर्च हो सकता है।
मकर
आज दिन की शुरुआत में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आपको ऑफिस में पदोन्नति मिल सकती है। दोपहर के समय गुप्त शत्रुओं से दूर रहने की ज़रूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। समय और धन दोनों का सोच-समझकर ख़र्च करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है।
You may also like
एनपीसीआई ने पी2एम लेनदेन पर दैनिक यूपीआई भुगतान सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की
बारिश को देख ईशा कोप्पिकर ने गाया ऋषि कपूर का क्लासिक गाना
Bihar LDC परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र जारी
एक पति ऐसा भी:` शादी के बाद बीवी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 2 फिट ऊपर उछली नई नवेली बीवी..
1 करोड़ का फ्लैट, करोड़ों की दुकानें, ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी..! कुल संपत्ति जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!