जयपुर को छोटा काशी माना जाता है। यहां आपको हर कदम पर शिवालय देखने को मिलेंगे। इन्हीं मंदिरों में से एक है बनीपार्क स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन होते हैं। इसका इतिहास काफी चमत्कारी है, इसलिए भक्तों ने इस मंदिर का नाम चमत्कारेश्वर रख दिया।
मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति ने मंदिर के बारे में बताया कि यह शिवालय करीब 60 साल पुराना है। 60 साल पहले भादो महीने में एक देशी गाय के थन से अचानक दूध की धारा बहने लगी थी। उस समय स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ी और भगवान के प्रति आस्था की भावना के चलते मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से मंदिर में नियमित सेवा पूजा और बड़े आयोजन होते रहते हैं। जयपुर के इस खास मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है।
मंदिर में भोलेनाथ अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। सबसे खास बात यह है कि मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप भी विराजमान किए गए हैं। आप यहां आकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर यहां मेला लगता है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों ने बताया कि वे कई पीढ़ियों से इस मंदिर में आते रहे हैं। यहां आने के बाद भक्तों के जीवन में चमत्कार हुए हैं। लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर यहां प्रसाद चढ़ाते हैं। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।
You may also like
आईपीएल 2025 : 'किसी ने इस जीत के बारे में नहीं सोचा था', सबा करीम ने की पंजाब किंग्स की तारीफ
जंगल' से राजपाल यादव का करियर कैसे बदला? फिर बने कॉमेडी किंग, जानें एक्टर का फिल्मी सफर ☉
राजगढ़ःदो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल
राजकोट में बेकाबू बस की चपेट में आने से तीन की माैत, दाे घायल
एक साथ प्रेग्नेंट हुई मां-बेटी. आल्ट्रासाउंड कराने पहुंची हॉस्पिटल. बाप का नाम देखकर डॉक्टर की भी फटी रह गई आंखें ☉