रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
PM मोदी के बाद कौन बनेगाˈ प्रधानमंत्री? ज्योतिष के अनुसार इन 3 नेताओं की किस्मत चमक रही है
10 की उम्र में छोड़ा घर।ˈ सड़कों पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी
इन कारणों की वजह से पतिˈ नही बनाना चाहते है सम्बन्ध, जब पति नज़दीकियों से कतराने लगें तो इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज़
सफेद दाढ़ी-मूंछ के बालों से परेशान?ˈ घर बैठे ऐसे करें काले, बिना डाई और केमिकल
सरकार की इस खास स्कीम केˈ तहत लड़कियों को मिलते हैं सीधे ₹36,000 — जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज