– केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नईसराय के बाढ़ग्रस्त ग्रामों का किया भ्रमण
अशेाक नगर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में गत माह जुलाई में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित तहसील नईसराय के ग्राम अखाईघाट, ग्राम शाजापुर, ग्राम पोरुखेड़ी,ग्राम अमरोड़ सिंगराना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित ग्राम के प्रभावितों से संवाद करते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संकट की घड़ी में मेरे क्षेत्र के लोगों के साथ सिंधिया परिवार का मुखिया हमेशा आपके साथ है।
उन्होंने कहा कि संकट का समाधान ज्योतिरादित्य सिंधिया बनकर आयेगा। बाढ़ के समय मैंने जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाकर अतिवर्षा एवं बाढ़ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा एवं बाढ़ के समय मैं स्वयं कलेक्टर एवं एसपी से संपर्क में रहा। उन्होंने कहा कि सेवाभाव के साथ आपने जो आशीर्वाद प्रदान किया, वही सेवाभाव के साथ आपकी सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन से सतत संपर्क बनाकर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया गया है, उन किसानों को फसल नुकसानी हेतु बीमा की राशि दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा एवं बाढ़ के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक तरीके से कार्य नही बल्कि अपने परिजनों की तरह आपको बचाने का कार्य किया है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि अतिवृष्टि और बाढ़ से जिले के 2209 लोग प्रभावित हुए थे। जिससे प्रभावितों की विभिन्न क्षतियों जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं अन्य क्षति हुए। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा एक करोड़ 70 लाख रुपये की राशि प्रभावितों को प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम अखाईघाट के 285 प्रभावितों को 06 लाख 82 हजार रुपये की राशि, शाजापुर के 352 प्रभावितों को 12 लाख 57 हजार 300 रुपये की राशि, पोरूखेडी के 171 प्रभावितों को 06 लाख 40 हजार 500 रुपये की राशि तथा ग्राम अमरोद सिंगराना के 68 प्रभावितों को 02 लाख 81 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
प्रभावितों को किया खाद्यान्न सामग्री का वितरण
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा अतिवर्षा एवं बाढ से प्रभावित ग्रामों के भ्रमण के दौरान प्रभावित लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी व बृजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं संबंधित ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।हि.स./देवेन्द्र
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
आर्यन खान की नानी ने किया ऐसा गजब का डांस, बहन आलिया ने वीडियो शेयर कर लिखा- अब समझ आया? ये हमारे जीन में है
मौत की झूठी खबर पर भड़के अभिनेता रजा मुराद, दर्ज कराई शिकायत
गोविंदा और सुनिता के बीच तलाक की अफवाहें: क्या है सच?
मेष राशिफल 23 अगस्त 2025: आज सितारे खोलेंगे आपके भाग्य का राज!
Indore: मुक्तिधाम से गायब हो गई 'खोपड़ी', चिता पर रखे थे अंडे, शराब और सिंदूर... आखिर कौन है जिसने कर दी तंत्र क्रिया?