भागलपुर, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिलने पर जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, अंचल पदाधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। नारेबाजी करते हुए पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में घोटाला की जांच कराने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।
इस मौके पर अजीत कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा राशि नहीं दिया गया है। जबकि अंचल पदाधिकारी रवि कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्वे रिपोर्ट कराया है। जिसकी सूची में बाढ़ प्रभावित लोगों का नाम दर्ज होने पर कुछ ही लोगों को मुआवजा राशि मिली है। बाकी बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।जो बाढ़ मुआवजा राशि में घोटाला की पोल खुल रही है।
.
इसके लिए बिहार सरकार, स्थानीय विधायक, सहित उच्च अधिकारियों से मांग किया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के मुआवजा राशि में हुए घोटाला की जांच करें और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि दिया जाए। इस दौरान काफी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
'ऑपरेशन पुश्किन': यूरोप में लाखों डॉलर मूल्य की किताबों की 'सबसे बड़ी चोरी' के पीछे कौन है?
सिर्फ 398cc में 39.5 bhp की जबरदस्त पावर, Triumph Speed 400 का कमाल
6GB रैम + 128GB स्टोरेज + 5000mAh बैटरी, Realme C53 का दमदार कॉम्बो
130 kmph की टॉप स्पीड और दमदार डिज़ाइन, Keeway Sixties 300i के दीवाने क्यों हो रहे लोग?
Bajaj Avenger Street 160 : जानिए इस किफायती क्रूजर बाइक के पावरफुल इंजन और शानदार लुक्स के बारे में