नदियों का जलस्तर बढ़ने से शहर में चलने लगी अब नाव दोनों नदियां लाल निशान पार, गांवों मे कराई गई मुनादीहमीरपुर 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे लगातार हो रही बारिश से अब यहां यमुना और बेतवा नदियां उफना गई है जिससे तटवर्ती गांवों में अफरातफरी मच गई है। प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ के रडार पर आए दर्जनों गांवों में अब मुनादी कराई जा रही है। तमामं गांवों में लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेटने लगे है। यमुना नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रही है वहीं बेतवा नदी खतरे के निशान पार कर तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाने लगी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से यहां जनजीवन अस्तव्यस्त होता जा रहा है। बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश में लगातार बारिश होने से माताटीला समेत तमाम बांधों का पानी से फुल हो चुके है। आज तमाम बांधों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से अब हमीरपुर में यमुना और बेतवा नदियां उफान पर आ गई है। बीते रोज राजघाट से तीन लाख सत्ताइस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है वहीं माताटीला डैम से तीन लाख दस हजार, लहचुरा डैम से तिरासी हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दोनों नदियों उफना गई है। लगातार दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से यहां तटवर्ती दर्जनों गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
आज गुरुवार को हमीरपुर में यमुना नदी लाल निशान पार कर गई जिससे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। हमीरपुर, सरीला और आसपास के तमाम इलाकों में बोई गई खरीफ की फसलें भी बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई है। इसे देख किसानों में मायूसी छा गई है। डीएम घनश्याम मीना, एडीएम फाइनेंस विजय शंकर तिवारी समेत तमाम अफसरों ने बाढ़ की जद में आने वाले इलाकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि बाढ़ चौकियों के प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। लगातार पानी आने से दोनों नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थान में जाने के लिए कहा है। बाढ़ से शहर के यमुना व बेतवा घाट के निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया है। बेतवा घाट के खालेपुरा जाने वाले रास्ते में पानी भर गया है। इसके साथ ही मेरापुर, केसरिया का डेरा, जौहरिया का डेरा, डिग्गी, शंकरी पीपल, चंदुलीतीर में बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी भर गया है। लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे है। वहीं नगर पालिका कर्मी भी लोगों के सामान को सुरक्षित स्थानों पर जुट गए है। यमुना और बेतवा नदियों के जलस्तर पर नजर रखने वाले मौदहा बांध निर्माण खंड के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यमुना नदी लाल निशान पार कर गई है। इस समय यमुना नदी 105.300 मीटर ऊपर बह रही है जबकि बेतवा भी रेड प्वाइंट को टच कर गई है। बता दे कि यमुना नदी के खतरे का जलस्तर 103.630 मीटर है वहीं बेतवा नदी के खतरे का जलस्तर 104.540 मीटर है।
दोनों नदियां लाल निशान के पार, गांवों मे प्रशासन ने कराई मुनादीयमुना व बेतवा नदियों के उफनाने से मनकीकला, बचरौली, जमरेही तीर, चंदूपुर, मनकीखुर्द, उमराहट, बरुआ, बिलौटा, कौतूपुर, भिलांवा, रिठौरा, बदनपुर, केसरिया का डेरा, भोला का डेरा, रमेड़ी डिग्गी, ब्रम्हा का डेरा, परसनी व बचरौली समेत तमाम गांव बाढ़ की जद में आने पर प्रशासन ने मुनादी कराई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने और सर्तकता बरतने की अपील की जा रही है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण टेंशन में है।
शमशान घाट व मंदिर डूबेयमुना और बेतवा नदियां लाल निशान पार कर जाने से यहां हमीरपुर शहर में दो शमशान घाट जलमग्न हो गए है। वहीं बेतवा की उफान से सरीला क्षेत्र के भेड़ी गांव में नदी किनारे बने तमाम मंदिर भी डूब गए है। मौदहा बांध निर्माण खंड हमीरपुर के असिस्टेंट इंजीनियर सर्वजीत वर्मा ने बताया कि गुरुवार को माताटीला डैम से बेतवा नदी में 3.65 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं लहचुरा डैम से 64 हजार क्यूसेक पानी पास हो रहा है।
शहर के अंदर कई रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, चलने लगी नावेंयमुना और बेतवा नदियों के उफनाने से हमीरपुर शहर के खालेपुरा और पुराना जमुना घाट समेत तमाम इलाकों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर के अंदर ही अब नावे चलने लगी है। उधर केसरिया का डेरा, मेरापुर संगम, भोला का डेरा, चदुंलीतीर, कुछेछा समेत तमाम गांव और डेरों में भी बाढ़ का पानी भर गया जिससे बड़ी संख्या में लोग गृहस्थी समेट स्टेट हाइवे पर शरण ली है। तमाम घर भी ढह गए है।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
You may also like
मजेदार जोक्स: मुझे नौकरी करनी है
71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: शाहरुख़ ख़ान और विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
जीडीसी हीरानगर में संगोष्ठी के साथ शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्कूल में जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
मलदहिया के मजदूर की नालन्दा मे बिजली की चपेट मे आने से हुई मौत