रांची, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रदेश महिला कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की महिला अध्यक्ष की ओर से राज्यपाल से महिला आयोग के गठन की मांग करना घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है। कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता में भागीदार है और अब तक महिला आयोग के गठन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
राफिया नाज ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दुष्कर्म, अपहरण और छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद महिला आयोग का गठन नहीं किया गया है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए महिला आयोग के गठन में देरी क्यों हो रही है। क्या यह सिर्फ एक दिखावा है या फिर महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है? राफिया नाज ने मांग की कि झारखंड सरकार तत्काल प्रभाव से महिला आयोग का गठन करे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
ताश के पत्तों मेंˈ 3 बादशाह की मूंछ होती है आखिर चौथे बादशाह की मूंछ क्यों होती है गायब ? पत्तों की अनकही कहानी जो शायद ही किसी ने सुनी हो
नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ,ˈ 70 सालों से कर रहा था मंदिर की रखवाली, अंतिम यात्रा में इंसानों की भीड़ देखकर हर कोई हैरान
गलती से इनवैलिडेट हुए आईटीआर की फिर से प्रोसेसिंग, ब्याज के साथ मिलेगा रिफंड
गर्भवती मां ने पहलीˈ बार बेटी को बताया 'तुम बड़ी बहन बनने वाली हो फिर जो हुआ बड़ा मजेदार था
पहली बार भारत दूसरे देश में बसाएगा बाघ, कंबोडिया के साथ हुआ समझौता, अधिकारी ले रहे जायजा