धमतरी, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा में प्रादेशिक संगठन का विस्तार हुआ। यहां आलोक ठाकुर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए है। आलोक ठाकुर के 24 अगस्त को धमतरी आगमन पर भाजपा जिला धमतरी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर आतिशबाजी व फूलमाला पहनाकर आलोक ठाकुर का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी कार्यकर्ताओं का आलोक ठाकुर से परिचय कराया। आलोक ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लगातार दल के विचारधारा के साथ काम करते रहिए, कब किसके सिर पर पार्टी कौन सी जिम्मेदारी देगी, यह बात भाजपा में किसी को अंदाजा नहीं होता। अचानक एक दिन सेवा का अवसर मिल जाता है,जिस प्रकार आज मुझे मिला हुआ है। ऐसा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। स्वागत करने वालों में महेंद्र पंडित, विजय मोटवानी, दीपेंद्र साहू, प्रीतम साहू, अंगिरा ध्रुव, दिलीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू समेत आदि उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
You may also like
धारः केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बदनावर में 16 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मप्र का महू बनेगा सैन्य रणनीति का केंद्र, रक्षा मंत्री, सीडीएस व सेनाध्यक्ष होंगे शामिल
बिहार में लोन वसूली से शुरू हुआ अनोखा प्रेम कहानी
पूजा पाल के आरोप निराधार, उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी : जूही सिंह
संविधान संशोधन विधेयक असंवैधानिक, राजनीतिक भ्रष्टाचार को देगा बढ़ावा: प्रियंका कक्कड़