रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महतो शनिवार को घोड़ाबंधा स्थित धूमा कॉलोनी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही।
देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया, जो उनके जमीनी नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। महतो ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
मौत का स्वाद! बहू ने ससुराल को खत्म करने कीˈ साजिश रची आटे में मिलाया जहर फिर हुआ ऐसा कि सब दंग रह गए…
आज से राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', जानिए 20 जिलों में 16 दिन का पूरा शेड्यूल यहां
सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौनˈ रहता है ज्यादा सुखी। दिमाग घुमा देगी सच्चाई
क्या है माइक्रो वर्कआउट? जानें इसके अद्भुत लाभ और सही तरीके!
VIDEO: दही हांडी के दौरान जान्हवी कपूर के साथ हुई धक्का-मुक्की, 'ताकी ओ ताकी' पर जितेंद्र संग झूमीं जया प्रदा