Next Story
Newszop

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरा हो रहा भाजपा का संकल्प: भूपेन्द्र चौधरी

Send Push

–मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व को नेतृत्व देने के लिए तैयार

लखनऊ, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सभी ज्ञात व अज्ञात वीरों, क्रान्तिकारियों एवं जननायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को नए भारत निर्माण के संकल्प दिवस के रूप में मनायें। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि राष्ट्र की सेवा, समाज उत्थान और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाएं इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति कर्तव्यबोध के साथ मनायें।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। भाजपा का प्रत्येक संकल्प उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। आज बदलता हुआ भारत और बदलता हुआ उत्तर प्रदेश दुनिया के सामने है और देश विश्व को नेतृत्व देने के लिए तैयार है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली और सामरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समग्र रूप से आगे बढ़ना है। स्वदेशी से स्वावलम्बी भारत के मंत्र के साथ हमें देश को प्रत्येक क्षेत्र में विश्वगुरू के स्थान पर प्रतिष्ठित करना है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, शंकर लोधी, अमित वाल्मीकि, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कु. वासित अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Loving Newspoint? Download the app now