रांची, 10 मई . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म के बड़े भाई अनंत ब्रह्म का निधन शनिवार को हो गया.
अनंत ब्रम्ह का निधन उनके पैतृक आवास गुमला जिला के सिसई प्रखंड के पिलखी गांव में हुआ.
उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को शोक व्यक्त करते हुए फ़ोन पर परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें सांत्वना दिया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शोकाकुल परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है.
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अनंत का निधन अत्यंत दुःखद है. उनका हमसे गहरा रिश्ता रहा है. सहाय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ हैं.
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक सुरेश बैठा ,राजेश कच्छप ,राकेश सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, राजन वर्मा ,सोनल शांति ,कमल ठाकुर ,डॉ राकेश किरण महतो, कुमार राजा सहित अन्य शामिल हैं.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
सलमान खान की युद्धविराम पर प्रतिक्रिया: क्या है विवाद?
Health Tips : स्ट्रेस फ्री रहने के लिए उठाएं ये 3 कदम, छा जाएगी खुशहाली...
अमृत से कम नहीं है, इसके रामबाण इलाज के बारे जानकर कभी भी डॉक्टर के पास नहीं जाएंगे' ˠ
76 वर्षीय ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट की कहानी: सोशल मीडिया ने बदली जिंदगी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूटी वाले शख्स का मजेदार वीडियो