अंबिकापुर, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) ।छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के लुत्ती डैम टूटने की घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते रात गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, हादसे की जानकारी मंगलवार की रात लगभग 12 बजे मिली थी। हादसे में दो घर पानी के बहाव में पूरी तरह बह गए, जिनमें से एक घर में मौजूद छह में से चार लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचाया जा सका।
सिंहदेव ने कहा कि, मृतकों के अंतिम संस्कार और प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से तत्काल सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा राहत के तहत सभी जरूरी सहयोग शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि, यदि डैम 40-50 साल पुराना था और ग्रामीणों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए। अगर लिखित शिकायत की गई थी तो उसका रिकॉर्ड होगा। यह तय होना चाहिए कि किन अधिकारियों को सूचना दी गई थी, किसने समय पर कार्रवाई नहीं की और जिनकी लापरवाही से जानें गईं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए, सिंहदेव ने कहा।
उन्होंने बस्तर अंचल में आई बाढ़ की स्थिति पर भी चिंता जताई और सरकार से बड़े पैमाने पर व तत्परता से राहत व सहायता कार्य करने की अपील की।
—————
(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय
You may also like
Snehaa Organics IPO GMP शेयर की लिस्टिंग के पहले क्या दे रहा है संकेत, निवेशकों को कितना हो सकता है मुनाफा
पत्नी` या गर्लफ्रेंड… किसे संभालना ज़्यादा मुश्किल है? मर्दों, जवाब दो….
'जो मेरी बेटी के सामने नहीं टिक पाए, वो क्या मोर्चा खोलेंगे', सपा के प्रदर्शन पर बोलीं भाजपा विधायक केतकी सिंह
सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट में नागरिकता हासिल करने से पहले नाम शामिल करने का मामला : 10 सितंबर को होगी सुनवाई
मोहाली में टेस्ट डेब्यू करना मेरे क्रिकेट करियर का सबसे यादगार पल : अमित मिश्रा