रांची, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । सांसद कला महोत्सव में सोमवार को जहां हज़ारों बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रकला की प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रांची में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित की गयी। सांसद कला महोत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के पेंटिंग कार्निवल में रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 से अधिक स्कूल भाग लिया। इसमें 50 हजार से अधिक बच्चे अपने चित्रांकन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा तक चलेगा। इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भाग ले रहे हैं
इस लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची के चार स्कूलों में आयोजित होने वाले पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए। इनमें सच्चिदानंद स्कूल डोरंडा ,ब्रिजफोर्ड स्कूल धुर्वा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल शामिल है। इस प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैन्य बलों ने जो शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है उसे रांची के बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बहुत ही शानदार स्वरूप मैं प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सांसद पेंटिंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पेंटिंग महोत्सव का उद्देश्य हमारे बच्चे अपने देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को जानकारी देना और अपनी वीर सैनिकों के पराक्रम को बताना है।
सेठ ने बच्चों से कहा कि हमारे देश के बच्चे विकसित भारत 2047 के ब्रांड एंबेसडर हैं l आप कोई भी काम करो नेशन फर्स्ट के भाव से करो। उन्होंने बच्चों की ओर से की गई पेंटिंग की सराहना की।
इस कार्यक्रम मे रांची लोकसभा क्षेत्र के 8वीं से 12वीं तक के बच्चे अपनी सहभागिता निभाएंगे। इसके प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पांच अच्छे प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित पांच प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता अलग से कराई जाएगी। यहां से चयनित बेहतर पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।
महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
बेहतर पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इतने लंबे समय तक और भव्य तरीके से मनाया जाने वाला पहला पेंटिंग कार्निवल है, जिसमें उत्साहपूर्वक बच्चे शामिल हो रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल से अनीशा गाड़ी, अंकिता कुमारी, सुहानी कुमारी, आदित्य कुमारी, शिखा कुमारी सहित अन्य बच्चों को बच्चों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कियाl
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के काफिला पर ग्रामीणो के द्वारा हमला
सिंधिया की शिवपुरी में BJP पार्षदों की बगावत, नपा अध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे, अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे
दर्दनाक हादसा: पटना के बाढ़ में शौच के लिए जा रहे 6 लोगों को थार ने कुचला, 4 की मौत
बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
रेप, ड्रग्स, अपहरण... 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ढहाई, लेकिन 34 दिन बाद भी जाल में नहीं फंसी 'मछली'