रोहतक, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है, जिसके चलते सोमवार को रोहतक में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि राहुल गांधी में कोई संस्कार नहीं हैं। अगर संस्कार होते तो वह इस मामले को लेकर माफी मांग लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की चुनावी जनसभा में जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई और राहुल गांधी चुप रहे वह निंदनीय है। इसीलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं और डिमांड करते हैं कि राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का राहुल गांधी को बिहार चुनाव में जवाब मिल जाएगा। प्रियदर्शी बोली कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं भी चलाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
You may also like
भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी-शाह के खिलाफ टिप्पणियों पर कोलकाता में किया प्रदर्शन
उमर खालिद और 8 अन्य आरोपिताें की जमानत याचिका पर सुनवाई 2 सितंबर को
20 खाली पड़ी फ्लाइंग ब्रांच की जगहों में से एक पर एक महिला को नियुक्त करने का आदेश
सुकमा: सीआरपीएफ 212 वीं बटालियन के द्वारा किस्टाराम में साइकिल रैली का किया आयोजन
धमतरी गाड़ा समाज ने धूमधाम से मनाया नुआखाई का पर्व