रांची, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गांधीनगर में वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस यज्ञ में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में वेदों के प्रसिद्ध विद्वानों डॉक्टर प्रद्युम्न शास्त्री, सत्यप्रकाश आर्य और आचार्य विमलेंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रों की व्याख्या और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के वरीय शिक्षक पीसी आर्या ने प्रतिदिन आर्य प्रतिनिधि सभा के दिशा निर्देशन में याज्ञिक क्रियाओं का संपादन किया। इस समापन समारोह में प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि वेद मानवता के पोषक ग्रन्थ हैं। इनमें ज्ञान का अपरिमित भंडार समाहित है। वेद हमारे आर्ष ऋषियों के गहन विचारों का संग्रह है। वेद किसी धर्म विशेष के ग्रन्थ न होकर संपूर्ण मानवता के ग्रन्थ हैं। इनमें मानव का आदि इतिहास समाहित है।
सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार राव, सव्यसाची बराड, लक्ष्मी कुमारी, के नलिनी सहित अन्य शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
हरियाणा लाडली पेंशन योजना: हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा!
Kerala State Lottery Result: केरल लॉटरी KN-585: ₹1 करोड़ का पहला इनाम, क्या आप हैं विजेता?
सारा जेसिका पार्कर ने कैरी ब्रैडशॉ को कहा अलविदा, भावनात्मक नोट साझा किया
मप्रः निमाड़ के किसानों से सीधे जुड़ा इज़राइल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन: प्यार और करियर में बड़ा धमाका!