भोपाल, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . मध्य प्रदेश के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं. Chief Minister डॉ.यादव ने कहा कि Madhya Pradesh देश का हृदय प्रदेश है, यहां की लगभग 9 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सरकार के साथ सहभागी है. मध्यप्रदेश के नागरिक विकास प्रिय हैं. विकास के यज्ञ में हर नागरिक आहुति दे रहा है. मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है.
Chief Minister डॉ. यादव ने sunday को अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर उल्लास का वातावरण है. स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर बढ़ावा दिया है. प्रदेश अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में भी देश में प्रथम स्थिति में है. अब हमारी प्रगति की रफ्तार बढ़ने से उत्पन्न उल्लास, पर्व की उमंग और उल्लास को दोगुना कर रहा है. Chief Minister डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली के साथ ही छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई दी है.
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
दो बीवियों ने अपनी मर्जी से कर लिया पति का` बंटवारा जानें किस पत्नी के हिस्से में क्या आया
खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते` हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
सहदेवी: खेतों में उगने वाली ये जड़ी-बूटी है लिवर की` संजीवनी! इसके 36 फायदे जानकर आप आज से ही इसका काढ़ा बनाना शुरू कर देंगे
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं
जशपुर : करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री साय