नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
स्वतंत्रता दिवस: प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बयां की 'ऑपरेशन सिंदूर' की कहानी
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 15 August 2025: धन की बरसात होगी या आएंगी मुसीबतें? जानिए चौंकाने वाले राज!
Aaj ka Kumbh Rashifal 15 August 2025: कुंभ वाले सावधान! आज धन की बरसात या आएगी मुसीबत, पढ़ें पूरा राशिफल
झारखंड को नए रिम्स की नहीं, नए स्वास्थ्य मंत्री की जरूरत : अजय साह
सिवनीः स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर संस्कृति जैन करेंगी ध्वजारोहण