नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर कैफ ने उठाए सवाल; साई सुदर्शन को मौका और सालों से फॉर्म वाला नजरअंदाज
केविन कॉस्टनर पर स्टंट डबल ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली से अलगाव पर अपनी राय साझा की
सारा जेसिका पार्कर ने 'एंड जस्ट लाइक दैट' में Mr. Big की मौत पर अपनी भावनाएँ साझा की
खंडवा में हुए निर्भया जैसे मामले में कांग्रेस का एक्शन; पीड़ित परिवार के घर दिल्ली से आए नेता, राहुल गांधी ने की बात