Teachers Day Wishes : शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वे न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें जिंदगी जीने की कला भी सिखाते हैं। वे हमारे जीवन में इंसानियत, नैतिकता और अच्छे गुणों का बीज बोते हैं। हर साल 5 सितंबर को भारत के महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर हम अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं 20 चुनिंदा शिक्षक दिवस शायरी, संदेश और कोट्स, जिन्हें आप अपने प्यारे टीचर को भेज सकते हैं। साथ ही, इन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर अपने गुरु के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर कर सकते हैं।
शिक्षक दिवस पर भेजें ये दिलकश शायरी और संदेश गुरु बिन ज्ञान कहांउनके ज्ञान का न आदि है, न अंत यहां,
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
रोशनी दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
हैप्पी टीचर्स डे!
सत्य और न्याय के पथ पर चलना,
शिक्षक हमें सिखाते हैं,
संघर्षों से लड़कर जीतना,
शिक्षक हमें बताते हैं।
जल जाता है वह दीये की तरह,
कई जीवन रोशन कर जाता है,
कुछ इसी तरह से हर गुरु,
अपने फर्ज निभाते हैं।
ज्ञान देने वाले गुरु को वंदन है,
उनके चरणों की धूल भी चंदन है।
शिक्षक वो दीपक है, जो जलता खुद है,
और सबको रोशनी देता है, सच्चा मार्ग दिखाता है।
हैप्पी टीचर्स डे!
गुरु बिना ज्ञान कहां, उसका जीवन सुनसान,
गुरु ही हैं जो सिखाते हैं, इंसानियत की पहचान।
शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
गुरु का ज्ञान अमूल्य है, वो हमें देते हैं रास्ता,
उनके आशीर्वाद से ही मिलता है,
हमें सफलता का वास्ता।
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!
किताबों से ज्यादा सिखाया आपने,
हर मुश्किल में साथ निभाया आपने।
शुक्रिया सर जी इस प्यार के लिए,
टीचर हो तो आप जैसा।
हैप्पी टीचर्स डे 2025!
शिक्षा का काम केवल ज्ञान देना नहीं है, बल्कि सोचने की कला सिखाना है: सुकरात
सच्चे शिक्षक वही हैं जो हमें सोचने के लिए प्रेरित करते हैं: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माता होते हैं: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
सच्ची शिक्षा वह है जो चरित्र का निर्माण करे, मन की शक्ति बढ़ाए और जीवन को महान बनाए: स्वामी विवेकानंद
सच्ची शिक्षा वह है जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक हो: महात्मा गांधी
मन को शिक्षित करना, लेकिन हृदय को शिक्षित न करना – यह कोई शिक्षा नहीं है: अरस्तू
शिक्षक के बिना ज्ञान संभव नहीं है, जैसे दीपक के बिना अंधकार दूर नहीं हो सकता: आचार्य चाणक्य
You may also like
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवाें में बांटीं राहत किटें
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक अपना योगदान देते रहें : जिलाधिकारी
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी से मांगा स्पष्टीकरण
सरकारी राशी के गवन के आरोप में शिक्षा विभाग के लिपीक निलंबित