पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई।
ALSO READ: UP : 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी स्कूली वैन चालक गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
PM Modi: प्रधानमंत्री का दुनिया को संदेश, भारत बहुत तेजी से दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर
ATM से पैसे निकालने वाले हो जाएं सावधानˈ इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान
डेनिस अमीस के 100वें प्रथम श्रेणी शतक की अनसुनी दिलचस्प कहानी
Mukhyamantri Mahila Samridhi Yojana: महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपए? सरकार की ओर से आया ये अपडेट
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से